{"_id":"5cc3a44cbdec22073073c60d","slug":"show-cause-notice-to-four-prominent-schools-on-fees-increase-answers-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि पर चार नामी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि पर चार नामी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
Sat, 27 Apr 2019 06:07 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 Apr 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम विरुद्ध फीस वृद्धि करने वाले स्कूलों पर प्रशासन ने सख्ती जारी की है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और जिला फीस नियतन कमेटी की ओर से जिले के चार और नामी स्कूलों को फीस वृद्धि करने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। स्कूलों से 15 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय ने बताया कि लोटस वैली नोएडा, रॉकवुड स्कूल नोएडा, रॉयन इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट और एसेंट पब्लिक स्कूल के खिलाफ अभिभावकों ने अधिक फीस लेने की शिकायत दी थी। निस्तारण न होने पर अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला फीस नियतन कमेटी का दरवाजा खटखटाया है। हाल ही में जिला फीस नियतन कमेटी की बैठक में कुछ स्कूलों के खिलाफ सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन
इसमें से एक स्कूल पर पांच लाख और दूसरे पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद से बृहस्पतिवार तक जिले के तीन स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने डीआईओएस को शिकायत दी। लोटस वैली नोएडा, रॉकवुड स्कूल नोएडा, रॉयन इंटरनेशनल ग्रेनो वेस्ट और एसेंट पब्लिक स्कूल की शिकायत शुक्रवार को अभिभावकों ने डीआईओएस/जिला फीस नियतन कमेटी के सचिव कार्यालय में दी। इन मामलों की सुनवाई डीएम और जिला फीस नियतन कमेटी के अध्यक्ष बीएन सिंह अगली बैठक में करेंगे।
विज्ञापन