फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shot fired at a minor, narrowly escapes

Delhi NCR News: नाबालिग पर चलाई गोली, बाल बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गोकलपुरी इलाके में भाई से विवाद होने पर बीच बचाव करने पहुंचे नाबालिग पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली उसके बगल से निकल गई। नाबालिग की पहचान निजाम (17) के रूप में हुई है। गोली चलाने के बाद आरोपी अपने साथी संग भाग गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निजाम अपने परिवार के साथ शिव विहार करावल नगर में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में वेल्डिंग का काम करने वाले निजाम ने बताया कि 20 अगस्त की रात 10.30 बजे भाई हारुन ने फोन कर दो बदमाश से झगड़ा होने की जानकारी दी। निजाम तुरंत इंदिरा विहार पहुंचा। उसने बीच बचाव की कोशिश की। निजाम को देखते ही बदमाश ने उसकी तरह निशाना कर गोली चला दी। वह किसी तरह से झुककर खुद को बचाया। गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों को आते देख दोनों बदमाश वहां से भाग गए। उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed