{"_id":"bb03d9cb0e867681a65cc06a27436975","slug":"shot-dead-in-tradeer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून व्यापारी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून व्यापारी की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, मसूरी
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना के पीपल दूधिया में शनिवार रात कार सवार हमलावरों ने दुकान में घुसकर परचून व्यापारी कृष्ण कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने सात राउंड फायर किए। तीन गोली कृष्ण के सीने, सिर और पैर में लगी।
हमलावरों ने व्यापारी के भांजेे विपिन पर भी फायरिंग की। वह भागा तो उसका पीछा किया। गनीमत रही कि वह हमलवारों से बच गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर भीड़ लग गई तो हमलावर भाग गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस रंजिशन वारदात मान रही है।
कृष्ण कुमार डासना में दूधिया पीपल के पास रहते हैं। बदरी परचून वाले के नाम से उनकी दुकान है। रात साढे़ 8 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान कार में चार-पांच हथियारबंद लोग आए और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुकान पर मौजूद ग्राहक भाग गए। हमलावरों ने कृष्ण पर गोलियां चलाईं, उन्हें तीन गोली लगी। फायरिंग होते देख शोर मचाते हुए आए विपिन पर भी हमलावरों ने गोली चलाई।
बदमाश कार से भूड़गढ़ी की ओर भाग गए। व्यापारी लहूलुहान हालत में 20 मिनट तक तड़पते रहे। बाद में राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। व्यापारी के घर में मातम है।
सिहानी गेट, कविनगर, मसूरी और मुरादनगर की पुलिस के साथ एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। देर रात तक हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें कॉबिंग करती रही, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला।
एसओ मसूरी राजकुमार ने बताया कि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। व्यापारी पर एक साल पहले भी जानलेवा हमला किया गया था।
पता चला है कि कृष्ण का लेनदेन को लेकर भी किसी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में हत्या किए जाने का अंदेशा है।