{"_id":"5be638afbdec22694e6b7fd8","slug":"shot-a-young-man-by-robbers-he-was-protest-against-robbery-of-jewellery-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बहन के जेवर लूटने का विरोध किया तो भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बहन के जेवर लूटने का विरोध किया तो भाई को गोली मारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Nov 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
विपाल करते हुए मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में भैया दूज का त्योहार मनाकर लौट रहे एक भाई-बहन को बदमाशों ने निशाना बनाया। बहन के जेवर लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने भाई को गोली मार दी।
भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम दिया। यह वारदात दिनदहाड़े कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
मनोज कुमार (23) पुत्र शीशपाल निवासी मेरठ रोड घूकना कॉलोनी जीटी रोड पर चौधरी मोड़ के पास बने एक ऑउटलेट में जॉब करते थे। पुलिस के अनुसार मनोज शुक्रवार दोपहर को अपनी बड़ी बहन सविता के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित दुरयाई गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों के साथ भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए गए थे।
विज्ञापन
भाई-बहन गांव से लौट रहे थे। करीब चार बजे जब वह कविनगर थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका।

Trending Videos
बदमाशों ने पहले दोनों से रास्ता पूछा और बाद में पिस्टल तानकर सविता से ज्वेलरी उतारने के लिए कहा। सविता ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे ज्वेलरी छीनने की कोशिश की।
बहन के साथ लूटपाट होने का मनोज ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके गले के पास गोली मार दी। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एनएच-9 और औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
दो बाइक सवार बदमाशों ने की चार वारदात
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने सबसे पहले बिसरख थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक महिला-पुरुष पर गोली चलाकर लूटने की कोशिश की। वेव सिटी के पास पीछे कर रहे एक स्कूटी सवार पर भी गोली चलाई।
तीसरी वारदात में बहन के जेवर लूटने का विरोध करने पर भाई को गोली मार दी। चौथी वारदात में एनएच-9 स्थित महरौली पेट्रोल पंप के सामने हार्डवेयर कारोबारी सौरभ कंसल की लग्जरी कार पर गोली चलाकर लूटने की कोशिश की।