फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shot a young man by Robbers he was protest against robbery of jewellery in ghaziabad

गाजियाबाद में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, बहन के जेवर लूटने का विरोध किया तो भाई को गोली मारी

Sat, 10 Nov 2018 07:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 10 Nov 2018 07:17 AM IST
विज्ञापन
shot a young man by Robbers he was protest against robbery of jewellery in ghaziabad
विपाल करते हुए मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में भैया दूज का त्योहार मनाकर लौट रहे एक भाई-बहन को बदमाशों ने निशाना बनाया। बहन के जेवर लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने भाई को गोली मार दी। 
विज्ञापन


भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने एक के बाद एक चार वारदातों को अंजाम दिया। यह वारदात दिनदहाड़े कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन


मनोज कुमार (23) पुत्र शीशपाल निवासी मेरठ रोड घूकना कॉलोनी जीटी रोड पर चौधरी मोड़ के पास बने एक ऑउटलेट में जॉब करते थे। पुलिस के अनुसार मनोज शुक्रवार दोपहर को अपनी बड़ी बहन सविता के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित दुरयाई गांव में रहने वाले परिवार के सदस्यों के साथ भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई-बहन गांव से लौट रहे थे। करीब चार बजे जब वह कविनगर थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोका। 

बदमाशों ने पहले दोनों से रास्ता पूछा और बाद में पिस्टल तानकर सविता से ज्वेलरी उतारने के लिए कहा। सविता ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे ज्वेलरी छीनने की कोशिश की। 

बहन के साथ लूटपाट होने का मनोज ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल से उसके गले के पास गोली मार दी। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एनएच-9 और औद्योगिक क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दो बाइक सवार बदमाशों ने की चार वारदात 
पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने सबसे पहले बिसरख थाना क्षेत्र में बाइक सवार एक महिला-पुरुष पर गोली चलाकर लूटने की कोशिश की। वेव सिटी के पास पीछे कर रहे एक स्कूटी सवार पर भी गोली चलाई। 

तीसरी वारदात में बहन के जेवर लूटने का विरोध करने पर भाई को गोली मार दी। चौथी वारदात में एनएच-9 स्थित महरौली पेट्रोल पंप के सामने हार्डवेयर कारोबारी सौरभ कंसल की लग्जरी कार पर गोली चलाकर लूटने की कोशिश की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed