फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shortage of workers and raw materials in the industry sector

दिल्लीः उद्योग क्षेत्र में कामगारों और कच्चे माल की कमी, बाजार खुलने से उम्मीद जगी

Wed, 20 May 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 May 2020 05:49 AM IST
सार

  • फैक्ट्री मालिकों के सामने मजदूरों और कच्चे माल की कमी पेश आ रही है
  • बाजार अभी खुले हैं और खरीदारी शुरू नहीं हुई है, ऐसे में फैक्टरी मालिकों के पास ऑर्डर भी नहीं हैं
  • केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज में खुदरा, मध्यम व थोक व्यापारियों को शामिल नहीं  किया है

विज्ञापन
Shortage of workers and raw materials in the industry sector
खुल गए बाजार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट के बीच दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योग-धंधे शुरू होने लगे हैं। हालांकि, फैक्ट्री मालिकों के सामने मजदूरों और कच्चे माल की कमी पेश आ रही है। चूंकि बाजार अभी खुले हैं और खरीदारी शुरू नहीं हुई है ऐसे में फैक्टरी मालिकों के पास ऑर्डर भी नहीं है। 
विज्ञापन


बादली, नरेला, झिलमिल, ओखला औद्योगिक क्षेत्र, समेत अन्य इलाकों में जरूरी और गैर जरूरी सामानों का निर्माण करने वाली फैक्ट्रियां शुरू हो गई हैं, जो पिछले करीब दो महीने से बंद थी। 
विज्ञापन


लॉकडाउन-3 में उद्योग-धंधों को उचित चिकित्सकीय मानकों व अन्य दिशा निर्देश के साथ फैक्टरी खोलने की इजाजत दी गई थी, लेकिन खुदरा व थोक बाजार नहीं खुलने के कारण मांग ही नहीं थी। इसी तरह मजदूरों के पलायन करने की वजह से भी परेशानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि लॉकडाउन-4 में खुदरा व थोक बाजार खोलने के निर्देश पर अब फैक्ट्री मालिकों की उम्मीदें बढ़ी हैं।  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री हेमंत गुप्ता के अनुसार दिल्ली केे बाजारों से प्रतिबंध हटने पर फैक्ट्री वालों को आस बंधी है, लेकिन अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारियों की कमी से उद्योगों को फिलहाल रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा।  

केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज में खुदरा, मध्यम व थोक व्यापारी को शामिल नहीं  किया है। व्यापारियों को आर्थिक मदद नहीं मिलने से निराशा है। बवाना औद्योगिक क्षेत्र के प्रधान राजेश गर्ग ने कहा कि सरकार को उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहयोग देने की जरूरत है। 

देशव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन से ही राजधानी से श्रमिकों का अपने गृह राज्यों को जाना जारी है। कच्चे माल की कमी के चलते फैक्ट्रियां पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं। वजीरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के व्यापारी देवराज बवेजा का कहना है कि खुदरा और थोक बाजार पर ही उद्योग धंधा निर्भर होता है। दिल्ली में बना माल हरियाणा, उतर प्रदेश, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों में जाता है। 


पुरानी दिल्ली में बड़ा होलसेल मार्केट है। फैक्ट्री में बना सामान होलसेल मार्केट पहुंचता है फिर यहां से दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भेजा जाता है। चूंकि लॉकडाउन अभी पूरे तरीके से खत्म नहीं हुआ है, लिहाजा फैक्ट्री में उत्पादन ज्यादा होने की उम्मीद कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed