फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shortage of petrol and diesel, police vehicles stopped working for three days

Delhi Police: इसलिए तीन दिन थमे रहे पुलिस के वाहनों के पहिये... अधिकारियों को खुद करना पड़ा ये काम

Fri, 06 Sep 2024 04:03 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 04:03 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वाहनों के पहिये थमने का मामला उजागर हुआ है। तीन दिन तक दिल्ली पुलिस के सभी वाहनों के पहिये थमे रहे। इसकी वजह पेट्रोल-डीजल की किल्लत थी।

विज्ञापन
Shortage of petrol and diesel, police vehicles stopped working for three days
Delhi Police - फोटो : ANI

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस के वायरलेस सिस्टम के ठप होने के बाद अब दिल्ली पुलिस के वाहनों के पहिये थमने का मामला उजागर हुआ है। दिल्ली पुलिस के सभी वाहनों के पहिये तीन दिन तक थमे रहे। दिल्ली पुलिस के पंप पर पेट्रोल/डीजल खत्म हो गया था। इससे पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर वाहनों में पेट्रोल/डीजल डलवाना पड़े। 
विज्ञापन


यहां तक कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा काफिले की पायलट गाड़ी में तैनात दिल्ली पुलिस के हवलदार ने 100 नंबर पर कॉल भी कर दी थी। बताया जा रहा है कि समय से पेमेंट नहीं मिलने से कंपनी दिल्ली पुलिस के पेट्रोल पंप को पेट्रोल सप्लाई रोक दी थी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का वायरलैस सिस्टम 15 अगस्त के समय एक सप्ताह के लिए ठप हो गया था। ऐसे में पुलिस के सामने कानून व्यवस्था को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई थी। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 27 अगस्त से लेकर 30 अगस्त की सुबह तक दिल्ली पुलिस के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिल रहा था। हालत ये हो गए थे कि कुछ वाहनों में पहले से पेट्रोल था तो उन्हें बहुत कम चलाया जा रहा था। जरूरी होने की वजह से कुछ थानाध्यक्षों ने जेब से अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवाया। 

दिल्ली पुलिस की पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खत्म होने की बात गलत है। एनपीएल में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल व डीजल खत्म नहीं हुआ था। किसी स्टाफ को कोई परेशानी हुई होगी। इस तरह का कोई मामला नहीं है। -गौरव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर्म्स पुलिस, दिल्ली पुलिस 

मामले की जांच के दिए गए आदेश
पेट्रोल/डीजल नहीं मिलने की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के काफिले की एस्कॉर्ट कार में तैनात दिल्ली पुलिस कर्मी ने 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर पेट्रोल व डीजल नहीं मिलने की सूचना दी।
 

इस मामले  में नई दिल्ली के पुलिस स्टेशन में डीडी एंट्री (नंबर-13) की भी गई है। परेशान होकर सुरक्षा में तैनात ये पुलिसकर्मी वापस चला गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

पेमेंट नहीं होने की वजह से सप्लाई रोकी गई
दक्षिण दिल्ली में स्थित दिल्ली पुलिस के एक पेट्रोल पंप पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के पेट्रोल पंप पर तीन पेट्रोल-डीजल नहीं आया था। बताया गया कि ऑयल कंपनी को समय से पेमेंट नहीं होने की वजह से सप्लाई रोक दी गई थी। ये बताया जा रहा है कि ये पेमेंट कहीं और दे दी गई थी। इसे पुलिस मुख्यालय से बाहर बैठने वाले पुलिस अधिकारियों की लापरवाही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed