फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shopkeeper misdeed with a 12 year old girl in Delhi Ghazipur

दरिंदा दुकानदार: दिल्ली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, धक्का मारकर घर भागी पीड़िता; आपबीती सुन घरवाले गए हिल

Sun, 23 Apr 2023 06:44 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Apr 2023 06:44 PM IST
सार

बच्ची ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि रात में वह अपने घर आ रही थी। इसी दौरान दुकानदार ने उसे बुलाया और बहाने से ऊपर की मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Shopkeeper misdeed with a 12 year old girl in Delhi Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजीपुर इलाके में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले एक दुकानदार पर है। पीड़ित बच्ची व उसके परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी दुकानदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन

पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ गाजीपुर के कोंडली इलाके में रहती है। 21 अप्रैल को देर रात पुलिस को सूचना मिली कि पड़ोस के एक दुकानदार ने 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए थे। वहां से परिवार वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची ने पुलिस के दिए बयान में बताया कि रात में वह अपने घर आ रही थी। इसी दौरान दुकानदार ने उसे बुलाया और बहाने से ऊपर की मंजिल पर स्थित अपने घर में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह आरोपी को धक्का मारकर वहां से भागी और घर पहुंचने के बाद अपने परिजन को घटना के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

बच्ची की हालत देखकर परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन तब तक वह फरार हो गया था। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed