फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shopkeeper looted in delhi after opiation

नशीली चाय पिलाकर दुकानदार का गल्ला लूट नाबालिग फरार

Sun, 17 Nov 2019 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper looted in delhi after opiation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
उत्तम नगर इलाके में एक दुकानदार को बेहोश कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आए नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बदमाश ने दुकानदार को नशीली चाय पिलाकर बेहोश किया और गल्ले से हजारों रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद परिवार वालों ने दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।  

जानकारी के मुताबिक ओम विहार, उत्तम नगर निवासी दिनेश चंद्र (65) की कबाड़ी रोड पर हार्डवेयर की दुकान है। वह 13 नवंबर की सुबह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक नाबालिग उसकी दुकान में सामान खरीदने आया। 
विज्ञापन


कुछ सामान लेने के बाद नाबालिग ने दुकानदार से चाय की दुकान के बारे में पूछा और दुकान पर सामान छोड़कर कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया।  

नाबालिग थोड़ी देर में दो कप चाय लेकर आया। एक कप चाय उसने दुकानदार को पीने को दी और दूसरी कप की चाय खुद पीने लगा। चाय पीते ही दिनेश पर बेहोशी छाने लगी और वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद आस-पास के दुकानदारों ने दिनेश को अचेत देखकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचकर परिवार वालों ने दिनेश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 

मेडिकल जांच में नशीला पदार्थ देने की बात सामने आई। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन दिनेश बयान देने की स्थिति में नहीं था। इलाज करवाने के बाद 15 नवंबर को दिनेश ने पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाया। 


उसने बताया कि नाबालिग उसकी दुकान के गल्ले से 65 हजार रुपये लूटकर गया है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से नाबालिग की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed