फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shocking information came in AIIMS Server case it is not cyber attack anti virus license expired

AIIMS Server: सर्वर ठप मामले में चौंकाने वाली जानकारी आई, साइबर हमला नहीं, एंटी वायरस का लाइसेंस खत्म हुआ था

Fri, 25 Nov 2022 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

देश की सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एम्स में कुल 50 सर्वर हैं। इनमें से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के तीन सर्वर हैं। इन तीनों सर्वर से ही एम्स की सभी सेवाएं चलती हैं। बाकी एम्स के सर्वर हैं और उससे विभाग का अन्य काम होता है। 

विज्ञापन
Shocking information came in AIIMS Server case it is not cyber attack anti virus license expired
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्वर ठप मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एम्स के एंटी-वायरस सर्वर का लाइसेंस खत्म हो गया था। साथ ही एम्स के नेटवर्क का फायरवॉल भी काम नहीं कर रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे साइबर कंप्यूटर घटना बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में साइबर हमले की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

देश की सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार एम्स में कुल 50 सर्वर हैं। इनमें से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के तीन सर्वर हैं। इन तीनों सर्वर से ही एम्स की सभी सेवाएं चलती हैं। बाकी एम्स के सर्वर हैं और उससे विभाग का अन्य काम होता है। सुरक्षा एजेंसी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एम्स के एंटी-वायरस सर्वर का लाइसेंस खत्म हो गया था। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि एम्स के कंप्यूटर बहुत ही पुराने हैं और वह ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामले की जांच लंबी होती है। अभी डाटा की स्कैनिंग की जा रही है। जांच में कई दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के सुरक्षा विभाग की शिकायत पर इस मामले में स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन(आईएफएसओ) में बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। आईएफएसओ की एक टीम इस मामले में विशेष तौर से जांच कर रही है। साथ ही कंप्यूटर एमरजेंसी रेस्पांस टीम को भी जांच में लगाया गया है। इसके अलावा दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

सफदरजंग में भी फेल हुआ था सर्वर
सफदरजंग अस्पताल में भी करीब एक सप्ताह पहले सर्वर ठप हुआ था। इसके के बाद ऑनलाइन सेवाएं ठप हो गई थीं। जांच रिपोर्ट व अन्य के लिए मैनुअल आधार पर काम किया गया। आरएमएल में भी करीब 15 से 20 दिन पहले सर्वर ठप हुआ था।

विज्ञापन

एम्स का सर्वर तीसरे दिन शुक्रवार को भी ठप रहा। सर्वर डाउन होने के कारण उपचार के लिए एम्स पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर दिल, दिमाग व गंभीर रोगों से जुड़े मरीजों को। इन मरीजों की रिपोर्ट के लिए डॉक्टरों को काफी इंतजार करना पड़ा।  इलाज कराने आए मरीजों ने कहा कि पर्ची तो समय पर बन गई पर डॉक्टर के कमरे में मैनुअल रिपोर्ट हासिल करने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। वहीं, ओपीडी में मरीजों को हो रही समस्या को देखते हुए शुक्रवार को एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को स्टाफ की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया है। अपने निर्देश में उन्होंने लिखा कि ओपीडी में परामर्श और जांच के लिए आ रहे मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति संसाधनों को तैनात किया जाए। इसमें संकाय, रेजिडेंट, वैज्ञानिक, परियोजना कर्मचारी, व अन्य कर्मचारियों को मरीजों की सुविधा के लिए लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, एम्स में सर्वर फेल होने के बाद खून के नमूने लेने के लिए एक बार फिर से रंगों के आधार पर रिकार्ड तैयार करने का फैसला लिया गया है। इसे लेकर जारी हुए आदेश में कहा गया है कि पीले रंग के फार्म के साथ रक्त के नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच केवल प्राथमिकता के आधार पर होगी। मरीज की पूरी जानकारी सैंपल व यलो फार्म में अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed