{"_id":"5ca96dfebdec2213e76c3521","slug":"shivpal-singh-yadav-attacked-on-alliance-and-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो पिता का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा, शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन और सपा पर कसे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो पिता का नहीं हुआ, वह जनता का क्या होगा, शिवपाल सिंह यादव ने गठबंधन और सपा पर कसे तंज
Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता का भाजपा, कांग्रेस, सपा-बसपा समेत अन्य पार्टियों से विश्वास उठ चुका है। भाजपा ने जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए हैं। केंद्र सरकार ने जो कानून बनाए और निर्णय लिए हैं, उससे देश की जनता दुखी है। यह कहना था प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का।
वह शनिवार को भौपुरा में अपनी पार्टी व पीस पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी सेवाराम कसाना के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो टिकट के लिए पैसा लेते हैं, उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पिता का नहीं हुआ, देश की जनता का कैसे होगा। अखिलेश ने नेता जी (मुलायम सिंह) को ही धोखा दिया है। उन्होंने 40 साल नेता जी के साथ काम किया।
विज्ञापन
उन्होंने सबसे पहले भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो काला धन विदेश में जमा है वह पूंजीपतियों, माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि सभी के एकाउंट में 15-15 लाख रुपये आएंगे।

यह भी कहा था कि सौ दिन में भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। किसानों की आय दोगुना होगी। इन पांच सालों में एक भी वादा प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में हुई नोटबंदी का फायदा भाजपा के कुछ लोगों, बैंक कर्मचारियों और देश के चंद पूंजीपतियों को मिला।
नोटबंदी और जीएसटी से किसान, व्यापारी, दुकानदारों को फायदा होने की जगह नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि सांसद वीके सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश विदेश घूमे लेकिन प्रदेश की जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। सभा का संचालन पंकज देवल ने किया। सभा को अंसार रजा, चक्रपाणि यादव आदि ने भी संबोधित किया।
योगी का नौकरशाही पर कोई कंट्रोल नहीं
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार ने कहीं पर भी किसानों का गन्ने का समय पर भुगतान नहीं किया है। आलू और गेहूं का भी पूरा पैसा किसान को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि योगी का नौकरशाही पर कोई कंट्रोल नहीं है। नौकरशाही बेईमान हो चुकी है। वह किसी भी गरीब और किसान की बात सुनने की तैयार नहीं है। झूठी शिकायत लिखी जा रही है। उसके भी पैसे लिए जा रहे हैं।