फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shivling found in a field in Ghaziabad

गाजियाबाद: गेहूं के खेत में मिला शिवलिंग, ग्रामीणों ने बताया चमत्कारी पिंडी; फसल कटने के बाद बनेगा मंदिर

Sat, 28 Dec 2024 08:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 28 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

किसान करण सिंह ने बताया कि अभी शिवजी की पिंडी को गांव के मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। गेहूं की फसल कटने के बाद वहां पर मंदिर बनवाकर शिवलिंग को स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
Shivling found in a field in Ghaziabad
खेत में शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में शनिवार सुबह करण सिंह पुत्र कालू राम बिधूड़ी के खेत की कुछ जमीन धंस गई। पशुओं के लिए चारा लेने गये करण सिंह ने अपने खेत में देखा तो उसे गड्ढे में शिवलिंग दिखाई दिया, जिसे देखकर किसान ने अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन शिवलिंग को चमत्कारिक शिवजी की पिंडी कह रहे हैं। खेत में शिवलिंग निकलने की खबर मिलने पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

 

किसान करण सिंह ने बताया कि अभी शिवजी की पिंडी को गांव के मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। गेंहू की फसल कटने के बाद वहां पर मंदिर बनवाकर शिवलिंग को स्थापित करेंगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

 

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुबारकपुर में किसान करण सिंह के खेत में शिवलिंग निकलने की सूचना मिली है। पुलिस मौके पर गई वहां सब सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed