{"_id":"6afc47fe86a9e60b7401c9a8","slug":"shish-mahal-to-open-for-the-general-public-next-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163620-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अगले सप्ताह आम जनता के लिए खुलेगा शीशमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अगले सप्ताह आम जनता के लिए खुलेगा शीशमहल
विज्ञापन
फोटो
-टिकट बुकिंग और पंजीकरण की व्यवस्था जल्द होगी जारी, लोग स्वयं देख सकेंगे केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास की भव्यता और सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चर्चित सरकारी आवास ‘शीशमहल’ के दरवाजे अगले सप्ताह आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने परिसर को लोगों के अवलोकन के लिए खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले अगले दो से तीन दिनों में मीडिया प्रतिनिधियों को इसका भ्रमण कराया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि देश की मीडिया सबसे पहले इस परिसर को देखे। आम लोगों के लिए टिकट बुकिंग, पंजीकरण और प्रवेश से जुड़ी व्यवस्था की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि अब तक शीशमहल को लेकर तस्वीरों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के जरिए चर्चा होती रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को परिसर की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है, ताकि वे खुद कमरों, सुविधाओं और आंतरिक साज-सज्जा को देखकर अपनी राय बना सकें।
निर्माण और साज-सज्जा पर उठाए सवाल
प्रवेश साहिब सिंह ने आवास के निर्माण में फिजूलखर्ची और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए कई बंगलों, सर्वेंट क्वार्टर और गैराज को ध्वस्त किया गया था। उन्होंने परिसर में महंगी साज-सज्जा, स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम, करोड़ों रुपये के पर्दों और वियतनामी मार्बल के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया। मंत्री के मुताबिक, कमरों में लगी स्मार्ट लाइटों का रंग रिमोट से गुलाबी, नीला और भूरा समेत कई रंगों में बदला जा सकता है। सरकार जल्द ही आम लोगों के भ्रमण का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगी।