फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiromani Akali Dal wins election symbol: Sirsa

शिअद को मिला बाल्टी चुनाव चिन्ह गुरू के तख्त की जीत: सिरसा

Thu, 01 Apr 2021 04:53 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 01 Apr 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Shiromani Akali Dal wins election symbol: Sirsa
मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनवों में शिरोमणि अकाली दल को बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। दिल्ली हाइकोर्ट ने बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करने के आदेश दिए हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि अदालत का यह फैसला गुरू के सच्चे तख्त की जीत है और सरकारी तख्त का फर्श साफ करने वालों की हार है। उन्होंने कहा कि यह श्री गुरू हरिगोबिंद साहिब के मीरी-पीरी के सिद्धांत की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने बार-बार यह स्पष्ट कर दिया था कि अगर चुनाव लड़ेंगे तो केवल गुरू के लंगर वाली बाल्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के  नियम-14 में बदलाव किया था। संशोधित नियम के मुताबिक सिर्फ सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत पार्टियां ही डीएसजीपीसी चुनाव लड़ सकती है। चुनाव लड़ने वाली पार्टी का पंजीकरण कम से एक वर्ष पुराना होना चाहिए। 
विज्ञापन


इस संशोधन से पहले शिअद बादल व शिअद दिल्ली डीएसजीपीसी चुनाव लड़ती थी। इन दोनों ही पार्टियों को वर्ष 2013 व वर्ष 2017 के चुनाव में भी इस संशोधन से छूट देते हुए आरक्षित चुनाव निशान जारी कर दिए गए थे। इस बार इन दोनों पार्टियों के चुनाव निशान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागो पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की घोषणा के साथ ही सिख राजनीतिक पार्टी में सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य रूप से इस बार तीन पार्टी चुनावी आखाड़े में होंगी। इनमें शिरोमणी अकाली दल दिल्ली (सरना गुट), शिरोमणी अकाली दल (बादल गुट) व बादल दल से ही टूट कर बनी नई जागो पार्टी चुनावी मैदान में होगी। चुनाव में कई कद्दावर नेता भी चुनाव लड़ेंगे। इनमें गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, मनजीत सिंह जीके और मनजिंदर सिंह सिरसा मुख्य रूप से चुनाव लड़ सकते है।

जागो पार्टी ने तो चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी करनी शुरू कर दी है। 46 वार्ड के लिए जागो पार्टी ने अभी तक 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जागो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने बताया कि इस बार मुकाबला एक तरफ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले और श्री अकाल तख्त साहिब से फैसले लेने वाली सियासी समूह है। जिसने कौमी संस्थानों को सियासी प्रभाव द्वारा बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी तरफ श्री अकाल तख्त साहिब से बागी होकर दो-दो संक्रांति और गुरुपर्व मनाने वाली वो समूह है जिसने सियासी लाभ लेने के लिए शिक्षण संस्थानों को भर्ती का कारखाना बना दिया था।

जीके ने कहा कि जागो पार्टी गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान और पंथक मर्यादा को बचाने में जुटी हे। जागो के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरजीत सिंह जीके कालकाजी वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। जबकि हरजीत सिंह जीके सरिता विहार वार्ड से कमेटी सदस्य हैं। जागो यूथ विंग के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर पुनप्रीत सिंह मालवीय नगर से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही विवेक विहार वार्ड से पूर्व कमेटी सदस्य भूपिन्दर सिंह सब्बरवाल, रोहिणी वार्ड से अमरजीत सिंह रोहिणी, शकूर बस्ती से सिकलीगर समाज के मुख्य नेता पप्पू सिंह, चंदर विहार वार्ड से लुबाणा बिरादरी के सज्जन सिंह, विष्णु गार्डन वार्ड से बख्शीश सिंह, रवि नगर वार्ड से हरविन्दर सिंह, गुरु नानक नगर वार्ड से गुरिन्दरजीत सिंह, उत्तम नगर से बीबी दविन्दर कौर, शिव नगर वार्ड से मनजीत सिंह रूबी, सरिता विहार वार्ड से इन्द्रजीत सिंह, दिलशाद गार्डन वार्ड से सुखदेव सिंह एवं खुरेजी खास वार्ड से गुरमीत सिंह कोहली जागो के उम्मीदवार होंगे।


साढ़े तीन लाख वोटर तय करेंगे
गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव नई वोटर लिस्ट के आधार पर होगा। नई वोटर लिस्ट में करीब 65 हजार बोगस लिस्ट कैंसिल की गई है। जबकि, चुनाव निदेशालय की ओर से करीब 45 हजार नये वोटर फोटोयुक्त जोड़े गए हैं। वर्तमान में करीब 3.5 लाख मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। 2017 में हुए गुरुद्वारा कमेटी के आम चुनाव में 3 लाख 85 हजार वोटर थे, जिसमें से 1 लाख 53 हजार बिना फोटो वाले वोटर थे। नई वोट बनाने की प्रक्रिया में 65 हजार वोटर पुराने दर्ज पतों पर नहीं मिले हैं। 65 हजार वोटर ऐसे मिले हैं जो रहते तो हैं लेकिन उनकी फोटो नहीं है। गुरुद्वारा वार्ड मतदाता सूची में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के पात्र सिख नागरिकों का पंजीकरण किया जाता है। अभी तक की गुररुद्वारा वार्ड मतदाता सूची में 3,83561 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed