फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheila Dikshit reached Indira Gandhi Stadium for inspection congress Rally Prepration

कांग्रेस की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेने इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची शीला दीक्षित

Fri, 08 Mar 2019 10:05 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 08 Mar 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit reached Indira Gandhi Stadium for inspection congress Rally Prepration
शीला दीक्षित (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अखिल भारतीय कांग्रेस की 11 मार्च की प्रस्तावित रैली की तैयारियों की जायजा लेने के लिए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का दौरा किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 11 मार्च को स्टेडियम में बूथ अध्यक्षों के मेरा बूथ, मेरा गौरव में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शीला दीक्षित ने कार्यक्रम के स्टेज व बूथ अध्यक्षों के बैठने व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश कांग्रेस पदाधिकारियों को दिए। प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि सम्मेलन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन


यह शीला दीक्षित की सीधी निगरानी में काम कर रही हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राहुल गांधी के संबोधन से कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ेगा, जिससे पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया टीम को कांग्रेस करेगी मजबूत
लोक सभा चुनाव की तैयारी कर रही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अपनी सोशल मीडिया टीम को मजबूत कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार का सोशल मीडिया टीम के लिए संयोजक के तौर पर राहुल शर्मा की नियुक्ति की। दिल्ली प्रदेश की सोशल मीडिया टीम का फोकस दिल्ली से जुड़े मसलों पर होगा। विपक्षी पार्टियों के सोशल मीडिया कंटेट का माकूल जवाब देने के साथ कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी इन पर होगी।

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने शुक्रवार को भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ से जुड़े शिवराम पांडेय व राजपाल और बसपा नेता महिपाल सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर निगम चुनाव लड़ चुकी आरती गर्ग व पूर्व निगम पार्षद सावित्री शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।


इस मौके पर सभी का स्वागत करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि नए सदस्यों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। सभी मिलकर सांप्रदायिकता के खिलाफ दिल्ली की जनता के लिए कार्य करेंगे। शीला दीक्षित ने नेताओं से अपील की कि वह कांग्रेस की नीतियों का घर-घर प्रचार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed