फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheila Dikshit expressed concern over rising crime written letter to LG

शीला दीक्षित ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताई, उप राज्यपाल को लिखा पत्र

Tue, 18 Jun 2019 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit expressed concern over rising crime written letter to LG
शीला दीक्षित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित ने उप राज्यपाल अनिल बैजल पत्र लिखकर दिल्ली में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस दिल्ली को अपराध मुक्त करने में नाकाम साबित हो गई है। 

विज्ञापन


राजधानी में लोग असुरक्षित हैं। विशेषकर, महिलाएं खुद को असहाय महसूस करती हैं। कुख्यात अपराधियों ने पैर जमा लिए हैं और दिल्ली क्राइम कैपिटल बन गई है। 

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल इसमें हस्तक्षेप करें, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस सर्तकता और अधिक कुशलता के साथ काम करे। पिछले दिनों दिल्ली में हत्या, डकैती, जबरन वसूली, स्नेचिंग, गोलीबारी और एसिड हमले  हुए। बावजूद, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 
विज्ञापन


अपराधी खुले घूम रहे हैं और दिल्ली के सभी हिस्सों में उनका बोलबाला है। दीक्षित ने उपराज्यपाल से कानून व्यवस्था पर बातचीत करने के लिए समय भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed