फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sheikh Hasina AAP leader Sanjay Singh said whoever indulges in dictatorship will have to leave country

Sheikh Hasina: 'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा', बांग्लादेश छोड़ने पर बोले AAP नेता संजय सिंह

Mon, 05 Aug 2024 08:05 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 05 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद ढाका में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से भारत के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर उतरीं। वहीं, इस मामले पर आप नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा।'
 

विज्ञापन
Sheikh Hasina AAP leader Sanjay Singh said whoever indulges in dictatorship will have to leave country
संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

बांग्लादेश में हिंसक आरक्षण आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने देश छोड़ दिया है। वह बांग्लादेश से भारत पहुंचीं। शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में लैंड हुआ। बांग्लादेश वायुसेना के विमान से भारत पहुंचीं शेख हसीना को भारतीय वायु सेवा के उच्च अधिकारियों ने उन्हें एयरबेस पर रिसीव किया है। वहीं, आप शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने पर आप नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'जो तानाशाही करेगा उसे देश छोड़कर भागना पड़ेगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने की घटनाओं के साथ बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश के हालात पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शेख हसीना से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शेख हसीना के आने से पहले ही आ गए थे। लगभग दो घंटे एयरफोर्स स्टेशन पर रहे। उन्होंने एयरबेस पर शेख हसीना को रिसीव किया था।

बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद ढाका में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से भारत के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर उतरीं। बांग्लादेश के सेना प्रमुख के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और अंतरिम सरकार देश को चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed