फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   She went for workshop from home, missing

रहस्यमय स्थिति में घर से निकली युवती गायब

Mon, 23 Nov 2015 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 23 Nov 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
She went for workshop from home, missing

शुक्रवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवती गायब हो गई है। परिजनों ने अगवाह होने की शंका जताई थी। जिसके बाद पता लगा कि युवती के करीब डेढ़ लाख रुपये कैश समेत आभूषण भी गायब है।

विज्ञापन


इस पर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती सामान लेकर उड़न छू हो गई है। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी है। युवती सेक्टर-58 स्थित एक वर्कशॉप में काम करती है, जांच में पता लगा है इसी वर्कशाप में काम करने वाला एक शख्स उसी समय से ड्यूटी पर नहीं आया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रुपेश शीतल(19) यहां सेक्टर-122 श्रमिक कुंज में रहती है। वह सेक्टर-58 के एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में काम करती है। वह पत्राचार के जरिए बीए की पढ़ाई भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को शीतल घर से वर्कशाप के लिए निकली थी। वर्कशाप से घर न आने पर जब परिजनों ने पता किया तो उसने वर्कशाप से 1.35 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद घर में छानबीन करने पर 10 हजार रुपये, अंगूठी और चेन गायब मिली।


परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता लगा है कि वर्कशाप में काम करने वाला शख्स अमित भी दो दिनों से गायब चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed