फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   she was sleeping with grandmother, but kidnapping and murder!

पहले मासूम बच्ची का अपहरण फिर कर दी हत्या

Mon, 16 Feb 2015 09:16 AM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
she was sleeping with grandmother, but kidnapping and murder!

नई दिल्ली के जामिया नगर में चार साल की मासूम बच्ची की अगवा कर हत्या कर दी गई। रात को दादी के पास सोते समय अज्ञात सिरफिरे ने मासूम को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह बच्ची का अर्द्धनग्न हालत में शव घर से करीब 300 मीटर दूरी पर नाले से बरामद हुआ।

विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म के बाद मासूम का गला घोंट दिया गया हो। जामिया नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम सलमा (4) (बदला नाम) परिवार के साथ बटला हाउस की झुग्गियों में रहता थी। परिवार में माता-पिता, दादी के अलावा छह साल का एक भाई है जो पश्चिम बंगाल अपने नाना-नानी के साथ रहता है। सलमा का पिता घर के पास ही वेल्डिंग का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में दादी उठी तो देखा बच्ची है ही नहीं

she was sleeping with grandmother, but kidnapping and murder!

शनिवार देर रात वह अपनी दादी के पास सो रही थी। इस बीच तीन बजे दादी ने देखा कि मासूम वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद सुबह पांच बजे जामिया नगर थाने जाकर मासूम की गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस और परिवार सलमा की तलाश ही कर रहे थे कि सुबह करीब 11.00 बजे उसका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर नाले से बरामद हुआ। खबर मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस को घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक पैंट, दो सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

रात को एक और बच्ची को अगवा करने की हुई थी कोशिश

she was sleeping with grandmother, but kidnapping and murder!

बटला हाउस धोबीघाट के पास जिस जगह वारदात हुई वहां दहशत का माहौल है। सलमा के पड़ोस में रहने वाले बबलू की सात साल की बेटी को शनिवार रात करीब 12.00 बजे सोते समय सिरफिरे ने अगवा करने का प्रयास किया था।

लेकिन बबलू के पैर में ठोकर लगने की वजह से वह मासूम को छोड़कर फरार हो गया। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी ने सलमा को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक अन्य झुग्गी से आरोपी ने मोबाइल फोन व सेट टॉप बॉक्स भी उड़ाया। इसी झुग्गी में उसने अपनी पैंट उतारकर वहां रखी एक अन्य पैंट पहनी और फरार हो गया।

मूलरूप से झारखंड निवासी सलमा का पिता नौकरी के लिए 19 फरवरी को कतर (विदेश) जा रहा है। इसी की वजह से पश्चिम बंगाल से सलमा के नाना-नानी दिल्ली आए थे। रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। इस बीच देर रात को मासूम को अगवा कर लिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर सिरफिरे का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed