फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   She was hanging with scarf from the stairs of metro station

मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर दुपट्टे से लटकी मिली युवती

Sun, 03 Jan 2016 11:14 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
She was hanging with scarf from the stairs of metro station

सेक्टर-15 के मेट्रो स्टेशन पर शनिवार देर रात एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सेक्टर- 20 थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


पुलिस युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मेट्रो स्टेशन पर रात में करीब 11 बजे एक युवती ने सीढ़ियों पर अपने दुपट्टे से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।

मेट्रो परिचालन बंद होने के चलते किसी की उस पर नजर नहीं पड़ी। कुछ समय बाद मेट्रो कर्मचारी वहां पहुंचे तो उनकी नजर उस पर पड़ी।

युवती की उम्र 18 से 20 साल

She was hanging with scarf from the stairs of metro station

युवती को लटका देख उनके होश उड़ गए। कर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को नीचे उतारा और कैलाश अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। युवती की उम्र 18 से 20 साल बताई जा रही है। वह कौन है, कहां की रहने वाली है और उसने खुदकुशी क्यों की इसका पुलिस पता लगा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed