फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shatrughan Sinha can contest Lok Sabha polls against Manoj Tiwari

शत्रुघ्न सिन्हा ने आप का बुलंद किया नारा, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha can contest Lok Sabha polls against Manoj Tiwari
शत्रुघ्न सिन्हा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) जिंदाबाद का नारा बुलंद किया। वहीं, मनोज तिवारी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ भी की। इस दौरान सिन्हा ने स्पष्ट किया कि वह भाजपा में हैं, लेकिन पार्टी से बड़ा देश है। देशहित में सच बोलने से कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को नंद नगरी स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय में सफाई कर्मियों के स्किल डेवलमेंट प्रोग्राम की लांचिंग प्रोग्राम में बोल रहे थे। बगैर नाम लिए इशारे-इशारे में उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी हमला बोला। बकौल सिन्हा, वह आज तथाकथित किसी दूसरी पार्टी में हूं। 
विज्ञापन


तथाकथित इसलिए कि लोग मुझे बागी, रूढ़ा हुआ व नाराज नेता कहते हैंख् लेकिन मैं अपनी मर्यादा को समझता हूं। देशहित में सच को सच कहना गलत नहीं है। मेरे लिए व्यक्ति से बड़ी पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है। इस मौके पर भाजपा शासित राज्यों समेत सभी प्रदेशों के शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सभी राज्यों में दोनों क्षेत्र ध्वस्त पड़े हैं, जबकि दिल्ली सरकार ने पिछले तीन साल में इनमें क्रांतिकारी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि शत्रुघ्न सिन्हा ने मंच पर मौजूद दिलीप पांडेय की जमकर तारीफ की। दिलीप पांडेय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें लोक सभा का प्रभारी बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, मेरे अनुज दिलीप पांडेय बहुत अच्छे इनसान हैं। आप सभी इनको आशीर्वाद दीजिए। इनकी मजबूती अरविंद केजरीवाल को मजबूत करेगी और यह उनके लिए निजी तौर पर खुशी देगी।
    
सीवर साफ करने वालों को ट्रेंड करेगी सरकार

दिल्ली सरकार ने हाथ से सीवर साफ करने वाले कर्मियों के लिए स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम लांच किया है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर 28 कर्मियों के साथ शाहदरा जिले से इसकी शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, साहित्य कला परिषद के सदस्य दिलीप पांडेय, शाहदरा जिलाधिकारी के. महेश समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी व सफाईकर्मी मौजूद थे।

      
के. महेश ने बताया कि सफाई कर्मियों को तीन महीने की हाउसकीपिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान इन्हें प्रतिमाह 1000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद हाउस कीपिंग सेक्टर में न्यूनतम वेतन के साथ इनके लिए जॉब का भी प्रबंध किया जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली जल बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को संकरी गलियों में सीवर की सफाई के लिए 200 मशीनों को खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस पर करीब 380 करोड़ रुपये खर्च होगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed