'केजरीवाल ऑड दिनों में दिल्ली, ईवन में पंजाब और छुट्टियों में होंगे गोवा के सीएम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कटाक्ष करते हुए एक बड़ा ही मजाकिया ट्वीट किया है।
शुक्रवार (20 जनवरी) के अपने ट्वीट में थरुर ने लिखा है-‘यह मैसेज मुझे व्हाट्सअप पर आया: अरविंद केजरीवाल का लक्ष्य है कि वह ऑड दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री, ईवन दिनों में पंजाब के सीएम और छुट्टियों में गोवा के मुख्यमंत्री बनें।’
Received on WhatsApp: @ArvindKejriwal aims to be CM of Delhi on odd days, CM of Punjab on even days & CM of Goa on holidays! #He'sOddGetEven
विज्ञापन विज्ञापन— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) January 20, 2017
ट्वीट के फौरन बाद ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का मज़ाक उड़ाया गया है।
@ShashiTharoor My Avtaar 's for Punjab ,Goa & Delhi -Kejriwal ! pic.twitter.com/tOEVbSyCKm
— Tadkamarkey (@Aneelgs) January 20, 2017
@ShashiTharoor @ArvindKejriwal pic.twitter.com/v6AU9t4MSc
— Aarya Sunil (@thegreataaryan) January 20, 2017
चुनावों में व्यस्तता बनी मज़ाक की वजह
गौरतलब है कि यह ट्वीट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के पंजाब में दिए उस बयान से संबंधित जिसमे उन्होंने कहा था कि आप केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री समझ कर ही वोट दें।
इसके साथ-साथ पंजाब और गोवा में एक साथ चुनावों ने केजरीवाल की राजनीतिक व्यस्तता को बढ़ा दिया है जिससे दिल्ली के लिए उनके पास समय नहीं है। मुख्यमंत्री के पास खुद के राज्य के लिए समय न होना सभी के लिए हंसी का विषय बन गय़ा है।
हालांकि जवाब में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किए गए। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष का मज़ाक उड़ाया गया। इससे पहले केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री के बयान पर अपना रुख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं दिल्ली में ही रहेंगे।