फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shashi tharoor make mocks of kejriwal on twitter

'केजरीवाल ऑड दिनों में दिल्ली, ईवन में पंजाब और छुट्टियों में होंगे गोवा के सीएम'

Fri, 20 Jan 2017 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Jan 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
shashi tharoor make mocks of kejriwal on twitter

आगामी व‌िधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कटाक्ष करते हुए एक बड़ा ही मजाकिया ट्वीट किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार (20 जनवरी) के अपने ट्वीट में थरुर ने लिखा है-‘यह मैसेज मुझे व्हाट्सअप पर आया: अरविंद केजरीवाल का लक्ष्य है कि वह ऑड दिनों में दिल्ली के मुख्यमंत्री, ईवन दिनों में पंजाब के सीएम और छुट्टियों में गोवा के मुख्यमंत्री बनें।’
विज्ञापन


ट्वीट के फौरन बाद ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हो गई। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का मज़ाक उड़ाया गया है।

चुनावों में व्यस्तता बनी मज़ाक की वजह

shashi tharoor make mocks of kejriwal on twitter
kejriwal

गौरतलब है कि यह ट्वीट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के पंजाब में दिए उस बयान से संबंधित जिसमे उन्होंने कहा था कि आप केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री समझ कर ही वोट दें।

इसके साथ-साथ पंजाब और गोवा में एक साथ चुनावों ने केजरीवाल की राजनीतिक व्यस्तता को बढ़ा दिया है जिससे दिल्ली के लिए उनके पास समय नहीं है। मुख्यमंत्री के पास खुद के राज्य के लिए समय न होना सभी के लिए हंसी का विषय बन गय़ा है।

हालांकि जवाब में कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किए गए। जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष का मज़ाक उड़ाया गया। इससे पहले केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री के बयान पर अपना रुख साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं दिल्ली में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed