फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sharjeel imam sent to judicial custody till march 3 yesterday sent one day police custody

तीन मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया शरजील इमाम

Tue, 18 Feb 2020 01:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Feb 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
sharjeel imam sent to judicial custody till march 3 yesterday sent one day police custody
शरजील इमाम - फोटो : अमर उजाला

जामिया नगर के दंगों में जेएनयू के छात्र शरजील इमाम की भूमिका सामने आने के बाद उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। जिसके बाद मंगलवार को दोबारा साकेत कोर्ट ने उसे 3 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला, जामिया नगर में बड़े दंगे के लिए शरजील ने उकसाया
13 दिसंबर को हुई हल्की-फुल्की पत्थरबाजी से शरजील खुश नहीं था। ऐसे में उसने जामिया नगर में बड़ा दंगा करने के लिए लोगों को उकसाया। जामिया नगर में पहली बार माहौल शरजील इमाम की वजह से ही खराब हुआ था। उसने 13 दिसंबर को जामिया नगर में दो बार भड़काऊ भाषण दिया था। वह शाहीन बाग में 15 दिन से ज्यादा तक रहा था। दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने उसकी आवाज के सैंपल ले लिए हैं। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि शरजील 13 दिसंबर को सुबह जामिया नगर पहुंच गया था। उसने जामिया नगर में दोपहर को भाषण दिया। शाम को उसने फिर भड़काऊ भाषण दिया। इससे लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर काफी देर तक पथराव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव के दौरान शरजील जामिया नगर में अंदर चला गया था। 13 दिसंबर के दंगे की एफआईआर जामिया नगर थाने में दर्ज है। शरजील 14 दिसंबर को भी जामिया नगर आया था। 15 दिसंबर को उसने शाहीन बाग में भड़काऊ भाषण दिया। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि शरजील के शाहीन बाग में दिए भड़काऊ भाषण की वजह से 15 दिसंबर को जामिया नगर में दंगे हुए थे। हालांकि उस दिन वह जामिया नगर में नहीं था। वह रात में जेएनयू चला गया था। 
 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद शरजील शाहीन बाग में दो जनवरी तक रहा था। पूछताछ में पता चला है कि शाहीन बाग का धरना-प्रदर्शन शरजील के भड़काऊ भाषणों के बाद शुरू हुआ था। पुलिस ने 13 दिसंबर को हुई एफआईआर में शरजील को गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, जामिया नगर दंगे के मामले में अब तक जो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, उनसे फिर से पूछताछ की जाएगी। उनसे शरजील के बारे में पूछा जाएगा। दूसरी तरफ, अपराध शाखा की एसआईटी ने शरजील की आवाज के सैंपल ले लिए हैं। जामिया नगर व शाहीन बाग में दिए गए भड़काऊ भाषण की आवाज से इनका मिलान कराया जाएगा। पुलिस ने सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज जल्द ही रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed