{"_id":"5bdf8e0abdec226988376a4f","slug":"sharda-university-student-ehtesham-bilal-sophie-photo-to-join-the-terrorist-organization-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा विश्वविद्यालय छात्र बिलाल के वायरल फोटो पर उठ रहे सवाल, फेसबुक पर किया गया फर्जी होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा विश्वविद्यालय छात्र बिलाल के वायरल फोटो पर उठ रहे सवाल, फेसबुक पर किया गया फर्जी होने का दावा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 05 Nov 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
एहतेशाम बिलाल सोफी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एहतेशाम बिलाल सोफी के आतंकी संगठन से जुड़ने का फोटो-ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कश्मीर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, रविवार को कश्मीर की विभिन्न घटनाओं की जानकारी देने वाले फेसबुक पेज पर बिलाल के फोटो के फर्जी होने का दावा किया जा रहा है। पोस्ट में एक अन्य आतंकी का फोटो उसी तरह उंगली ऊपर किए आईएसजेके के झंडे के नीचे दिखाया गया है, जिस तरह बिलाल का फोटो वायरल किया गया था।
विज्ञापन
दरअसल, शुक्रवार रात छात्र बिलाल का आईएसजेके के झंडे के साथ काले कपड़े पहले एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी। इसके साथ एक ऑडियो भी था जिसमें शारदा विश्वविद्यालय में एक माह पूर्व हुए भारतीय व अफगान छात्रों में झगड़े का जिक्र किया गया था। इस झगड़े में बिलाल को कुछ छात्रों ने अफगान समझकर पीट दिया था। वायरल ऑडियो में बिलाल को पीटने का भी जिक्र था। इधर, शनिवार को डीजीपी उत्तर प्रदेश ओपी सिंह ने कहा था कि अभी यह निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि बिलाल ने आतंकी संगठन ज्वाइन कर लिया है। अब, कश्मीर के फेसबुक पेज पर दूसरे आतंकी का फोटो उसी अंदाज में पोस्ट करने के बाद बिलाल के फोटो एडिट कर वायरल करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
कश्मीर ने पुलिस ने किया केस दर्ज
एहतेशाम बिलाल के मामले में स्थानीय पुलिस की एक टीम श्रीनगर पड़ताल के लिए पहुंची है। जानकारी मिली है कि बिलाल के खिलाफ श्रीनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अब, उसकी गुमशुदगी की जांच बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा भी टीम बिलाल के संबंध में अन्य जानकारियां जुटा रही है, जिसकी जानकारी टीम के वापस लौटने पर होगी।
विज्ञापन
- अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ