{"_id":"697960e9d72bd5cb4e0c197b","slug":"shameful-young-woman-nose-was-cut-with-a-weapon-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: अलाव के धुएं पर बढ़ा विवाद तो काट दी युवती की नाक, उसके पिता को किया घायल; पुलिस ने कहा मामली विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: अलाव के धुएं पर बढ़ा विवाद तो काट दी युवती की नाक, उसके पिता को किया घायल; पुलिस ने कहा मामली विवाद
Wed, 28 Jan 2026 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जेवर
अमर उजाला नेटवर्क, यमुना सिटी/जेवर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:36 AM IST
सार
आरोप है कि एक पक्ष ने हथियार से युवती की नाक काट दी। उसके पिता को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अलाव के धुएं को लेकर विवाद में हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने हथियार से युवती की नाक काट दी। उसके पिता को भी घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह श्रमिकों को ठेके पर काम दिलाता है। घर के बाहर वह दुकान भी चलाता है। शनिवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान घर के सामने उसकी मां अलाव जलाकर हाथ सेंक रही थीं। इस दौरान पड़ोसी राकेश, हिमांशु और कपिल धुएं से परेशानी होने की शिकायत करते हुए गालीगलौज करने लगे। इस पर उसकी दो बेटियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे भी गालीगलौज की।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों ने बेटियों और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक और बेटी बाहर आई तो आरोपियों ने युवती की नाक धारदार हथियार से काट दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। युवती का उपचार नजदीक के निजी अस्पताल में किया गया।
विज्ञापन
हालांकि थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष की युवती को नाक में हल्की चोट आई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
युवती की नाक की हुई प्लास्टिक सर्जरी
घायल होने के बाद युवती को जेवर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी नाक की प्लास्टिक सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी से उपचार के बाद युवती को परिजन घर ले गए।