घर में घुसकर महिला के साथ करने लगे शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के पटौदी में जबरन घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बीच-बचाव में आए उसके पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पटौदी निवासी टेकचंद गांव में अपने परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार रात को वह अपने घर पर परिवार के साथ बैठा हुआ था।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक धरमी पुत्र मातादीन, छोटू पुत्र धरमी, राजपाल पुत्र मातादीन, कपिल पुत्र हरपाल, मंगल पुत्र हरपाल और प्रिया उसके घर में जबरन घुस आए।
घर में घुसकर शुरु कर दी अभद्रता
पीड़ित का आरोप है कि घर में आते ही उक्त लोगों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
रात को हुई घटना के बाद शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना के बाद पटौदी थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।