{"_id":"5f1c4d7e50bbcf753377a59f","slug":"shahrukh-pathan-pleads-not-to-change-jail-threat-of-life-in-general-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख पठान ने लगाई जेल न बदलने की गुहार, सामान्य जेल में जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहरुख पठान ने लगाई जेल न बदलने की गुहार, सामान्य जेल में जान का खतरा
Sat, 25 Jul 2020 08:49 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख पठान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान हेड कांस्टेबल पर खुलेआम पिस्टल तानने के आरोपी शाहरुख पठान ने जेल में जान के जोखिम का दावा करते हुए कड़कड़डूमा कोर्ट से मदद मांगी है। उसका कहना है कि जेल प्रशासन उसे हाई रिस्क कैदियों की जेल से निकालकर सामान्य कैदियों की जेल में शिफ्ट कर सकता है। वहां उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन
वकील असगर खान, अब्दुल ताहिर खान और तारिक नासिर के माध्यम से कड़कड़डूमा कोर्ट में दायर याचिका में शाहरुख ने यह गुहार लगाई है। इस पर अदालत सोमवार को सुनवाई कर सकती है। याचिका में शाहरुख ने कहा कि जेल अधिकारियों ने उसे मौखिक रूप से सूचित किया है कि उसे उच्च जोखिम वाले कैदियों की जेल से सामान्य कैदियों के साथ स्थानांतरित किया जाएगा। वर्तमान में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई रिस्क जेल नंबर 4 में बंद है। उसका कहना है कि वह उच्च जोखिम वाले कैदियों के साथ ही रहना चाहता है, क्योंकि उसके जीवन को खतरा है। इसलिए तिहाड़ प्रशासन को उसे वहीं रखने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को सांप्रदायिक दंगे के दौरान मौजपुर-जाफराबाद इलाके में शाहरुख पठान ने बीच सड़क पर पुलिस के हेड कांस्टेबल पर पिस्टल तान दी थी। इसके बाद वह दिल्ली से भागकर पहले पंजाब पहुंचा और फिर यूपी के शामली में एक दोस्त के पास जा छुपा। पुलिस ने उसे शामली से ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन