फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shahid kapoor and meera are now married

करीबी लोगों के बीच एक-दूसरे के हुए शाहिद-मीरा

Wed, 08 Jul 2015 12:39 AM IST
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor and meera are now married

अगर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की मच अवेटेड शादी संपन्न हो चुकी है।

विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कहा जा रहा है कि शादी का मुहुर्त सुबह 11 बजे का था।

शाहिद और मीरा दोनों ने अपने करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों के सामने जन्मों-जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं और शादी की रस्में पूरी कीं।

केवल 40 लोग थे मौजूद

shahid kapoor and meera are now married

सोशल मीडिया पर आ रही खबरों के अनुसार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने मात्र 40 बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने एक-दूसरे के साथ सात जन्मों तक रहने की कसमें खाईं।

खबर तो ये भी है कि अन्य मेहमानों के लिए गुड़गांव के होटल ओबरॉय में एक पार्टी प्लान की गई है। कहा जा रहा है कि शाहिद और मीरा इस रिसेप्शन पार्टी के लिए दिल्ली के फार्महाउस से निकल भी चुके हैं।

आज रिसेप्शन पार्टी में बहुत से मेहमान आने वाले हैं और उसके लिए काफी बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों के अनुसार इनकी शादी 12:30 संपन्न हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed