फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahi Imam of Jama Masjid declares son as his successor

Delhi : जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बेटे को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, राजधानी में मनाई गई शबे बरात

Mon, 26 Feb 2024 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 06:17 AM IST
सार

औपचारिक घोषणा करने से पहले अपने संबोधन में बुखारी ने मस्जिद के इतिहास का रुख करते हुए कहा कि पहले शाही इमाम को सम्राट शाहजहां द्वारा नियुक्त किया गया था। कल दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अकीदत के साथ शबे बरात भी मनाया गया। 

विज्ञापन
Shahi Imam of Jama Masjid declares son as his successor
जामा मस्जिद में आयोजन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की जामा मस्जिद के निवर्तमान शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कल शबे बरात के मौके पर भव्य मस्जिद के प्रांगण में आयोजित 'दस्तारबंदी' (अलंकरण) समारोह में अपने बेटे को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। किया। औपचारिक घोषणा करने से पहले अपने संबोधन में बुखारी ने मस्जिद के इतिहास का रुख करते हुए कहा कि पहले शाही इमाम को सम्राट शाहजहां द्वारा नियुक्त किया गया था। कल दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अकीदत के साथ शबे बरात भी मनाया गया। 

विज्ञापन


दिल्ली की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद रविवार को एक बड़े बदलाव की गवाह बनी। रविवार शाम दस्तारबंदी के कार्यक्रम में जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी अपने छोटे बेटे व नायब इमाम सैयद उसामा शाबान बुखारी के नाम का एलान अपने जानशीन (उत्तराधिकारी) के रूप में कर दिया। 
विज्ञापन

 

नवंबर 2014 में सैयद अहमद बुखारी ने अपने बेटे के नाम नायब इमाम के लिए घोषित किया था। इसके बाद खूब विवाद भी हुआ था। दस्तारबंदी के कार्यक्रम में सैयद अहमद बुखारी ने उलेमाओं के बीच अपने बेटे को पगड़ी बांधकर उनको औपचारिक इमाम बनाने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इमाम की जिम्मेदारी पहले की तरह सैयद अहमद बुखारी ही निभाते रहेंगे, लेकिन यदि उनकी सेहत ठीक नहीं होने या किसी और वजह से वह अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाते हैं तो सैयद उसामा शाबान बुखारी उनकी जिम्मेदारियों को तुरंत संभाल लेंगे। 

मुगल काल से ही परम्परा चली आ रही है कि अपने जीवन काल में शाही इमाम अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर देते हैं। जामा मस्जिद के प्रवक्ता मो. सबिउल्लाह ने बताया कि सैयद उसामा शाबान बुखारी को 14वां इमाम बनाया जा रहा है। 


दिल्ली में शबे बरात
कल निज़ामुद्दीन दरगाह समेत कई स्थानों पर शब-ए-बारात मनाया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने मस्जिद-दरगाहों और उनके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इबारद के साथ शबे बरात मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed