फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahberry Case Flats sold in violation of rules builder arrested

शाहबेरी प्रकरण: नियमों का उल्लंघन कर बेचे फ्लैट, बिल्डर गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
Shahberry Case Flats sold in violation of rules builder arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला

शाहबेरी गांव में मानकों को ताक पर रखकर अवैध इमारत बनाने वाले एक बिल्डर को पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक मामले में दर्ज मुकदमे में स्टे ले रखा था। 

विज्ञापन


दूसरे में मुकदमा दर्ज कर यह गिरफ्तारी की गई है। आरोप है कि बिल्डर ने अवैध रूप से 118 से अधिक फ्लैटों का निर्माण कर बेचा था। पुलिस आरोपी के सहयोगियों की तलाश में जुटी है। मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली के जामिया नगर के अबु फजल एंक्लेव में  रहने वाले उस्मान कुरैशी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में अवैध रूप से फ्लैटों का निर्माण कर बेचा था। उसने प्योर विजन के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया और 118 फ्लैटों का निर्माण कर कई लोगों को बेचा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि फ्लैट निर्माण से पूर्व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं कराया गया था और  न ही अन्य मानक पूरे किए थे। शाहबेरी में दो भवन गिरने की घटना के बाद अन्य बिल्डरों के साथ उस्मान पर भी केस दर्ज किया गया था।  बाद में प्राधिकरण ने उस्मान के साझेदार तारिक पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

पुलिस की जांच में आरोपी उस्मान के भी रजिस्ट्री में हस्ताक्षर होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि कानूनों का उल्लंघन कर फ्लैटों को बेचा गया और लोगों को धोखे में रख रजिस्ट्री कराई। इससे लोगों की जान खतरे में पड़ी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाठक के अनुसार बिल्डर के खिलाफ  साल 2018 में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

उस पर आरोपी ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा था। प्राधिकरण ने दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। उसमें जांच के बाद गिरफ्तारी हुई है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

43 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार 
बीते साल शाहबेरी में दो इमारतें गिर गई थी। मलबे में दबने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। मामला राष्ट्रीय स्तर पर छा गया। अभी तक कुल 86 केस दर्ज हैं। इनमें से 71 अवैध निर्माण से जुड़े और 15 में गैंगस्टर एक्ट  लगाकर कार्रवाई की गई है। 43 आरोपियों की अभी तक गिरफ्तार हो चुकी है।


शेष 53 ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। प्राधिकरण ने दिल्ली आईआईटी की टीम से 426 इमरातों का सुरक्षा ऑडिट कराया था। बताया गया है कि ऑडिट पूरा हो गया है। प्राधिकरण खतरनाक इमारतों को गिराने जैसा कदम उठा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed