{"_id":"5b5551594f1c1b19208b643e","slug":"shahberi-building-collapsed-24-dead-no-arrest-police-still-filing-investigating-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरीः 24 लोगों की मौत मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरीः 24 लोगों की मौत मामले में जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुटी पुलिस, नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Shahberi Building Collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो बिल्डिंग गिरने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
सीएम ने 15 दिन के भीतर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इसके चलते पुलिस ने अपना ध्यान इस मामले में की गई पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कराने में लगाया हुआ है।
विज्ञापन
बता दें कि शाहबेरी गांव में दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने सीएम के सख्त कार्रवाई के आदेश मिलते ही 24 लोगों को नामजद करते हुए एफआइआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू किए।
विज्ञापन
शुरुआत में ही पुलिस ने भूस्वामी गंगा शंकर द्विवेदी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद श्याम पाठक को गिरफ्तार किया गया। श्याम पाठक का नाम एफआईआर में नहीं था। इसके चलते उसके नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही थी।
बाद में डीएम की रिपोर्ट में श्याम पाठक उर्फ सोनू पाठक नाम लिखा गया था। सोनू पाठक के नाम एफआईआर दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, तहसील अधिकारियों ने भूमि संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं, उनकी जांच की जा रही है।