फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shahbad Dairy murder case New twist from FSL report girl was sexually abused before murder

शाहबाद डेयरी हत्याकांड: एफएसएल रिपोर्ट से नया मोड़, लड़की की हत्या से पहले किया था घिनौना काम

Sat, 02 Sep 2023 06:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Sep 2023 06:30 PM IST
सार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 

विज्ञापन
Shahbad Dairy murder case New twist from FSL report girl was sexually abused before murder
Shahbad Dairy murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई किशोरी की हत्या मामले को एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आया है। नाबालिग की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अलग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस को दुष्कर्म करने वाले की तलाश है। 
विज्ञापन


दरअसल, बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। 
विज्ञापन


किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोपी 20 साल के साहिल को 29 मई को दोपहर बाद यूपी के बुलंदशहर स्थित उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार किया था।
 

आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जानकारी दी थी कि नाबालिग और साहिल रिलेशनशिप में थे। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जांच आगे बढ़ने के बाद पॉक्सो, छेड़छाड़ और एसएसी-एसी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

मामले में दिल्ली पुलिस आरोप पत्र भी कोर्ट में दायर कर चुकी है। लेकिन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की रिपोर्ट आई है। इसमें किशोरी के साथ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है।

 

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया
घटना का 90 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था, जिसमें आरोपी जानवरों की तरह किशोरी पर हमला करते हुए दिख रहा था। वह मुंह के बल जमीन पर पड़ी थी। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उस पर सीमेंट के स्लैब से उस पर कई बार हमला करता दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed