फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shagufta from Azadpur mandi lost husband and child in Agra bus accident

आगरा बस हादसा: शगुफ्ता को क्या पता था कि उसे वापस ले जाने के लिए न बेटा लौटेगा न पति

Tue, 09 Jul 2019 05:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 09 Jul 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Shagufta from Azadpur mandi lost husband and child in Agra bus accident
आगरा बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

शगुफ्ता ने घर पहुंच कर जब अपने पति हुजूर आलम को अलविदा कहा तो उसे कहां पता था कि यह उनके बीच का आखिरी दुआ-सलाम है। लखनऊ से दिल्ली आ रही जो बस सोमवार को आगरा में भयावह हादसे का शिकार हो गई उसमें आजादपुर मंडी के रहने वाले 30 वर्षीय हुजूर आलम अपने बेटे मंसूर अली के साथ बैठे थे। हादसे में दोनों पिता और बेटे में से कोई नहीं बच पाया।

विज्ञापन


हुजूर आलम मूल रूप से अमेठी के रहने वाले थे और दिल्ली में आजादपुर मंडी में रहते थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी शगुफ्ता से हुई थी। वह अपनी पत्नी शगुफ्ता को अमेठी वाले घर में छोड़कर सोमवार को बेटे मंसूर के साथ वापस दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में ही आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पार करते वक्त उनकी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई और झरना नाले में जा गिरी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चालक को लगी झपकी के कारण बस अपने रास्ते से डगमगा गई और 40 फीट गहरे नाले में जा गिरी। घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे की है। बस में 50 लोग सवार थे, जिनमें से 29 लोगों की मौत हो गई जबकि बस कंडक्टर समेत 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed