{"_id":"69a44fea779d7fb9590b89a4","slug":"sfi-condemns-attack-on-iran-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126184-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसएफआई ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसएफआई ने ईरान पर हुए हमले की निंदा की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कार्यकारी समिति ने अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए हमलों की कड़ी निंदा की है। समिति के अनुसार यह हमला ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी स्थापित मानदंडों का घोर उल्लंघन हैं। अमेरिका और इजराइल ने ईरान के साथ बातचीत जारी रहने के दौरान यह हमले किए।
एसएफआई की मांग है कि भारत सरकार अमेरिकी-इजराइल आक्रामकता की स्पष्ट रूप से निंदा करे और ईरान के खिलाफ शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करे। साथ ही भारत सरकार युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में पढ़ रहे सभी भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। सरकार को तत्काल आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करनी चाहिए। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय स्थापित कर और प्रत्येक भारतीय छात्र की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करनी चाहिए।