फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment by Delhi Police ACP, police can record victim statement on Tuesday

दिल्ली पुलिस के एसीपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला, आज पुलिस दर्ज करा सकती है पीड़िता का बयान

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment by Delhi Police ACP, police can record victim statement on Tuesday

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एसीपी रमेश दहिया के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराने वाली महिला का अपराध शाखा मंगलवार को 164 के तहत बयान दर्ज करा सकती है। मामले में फिलहाल एसीपी की गिरफ्तारी नही हुई है। वहीं, मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी पीड़िता के छोटे बेटे का डीएनए भी करवा सकते हैं, जिसको महिला एसीपी का बेटा बता रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता ने एसीपी रमेश दहिया पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और बेटी के साथ छेड़छाड़ समेत कई अन्य आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप था कि सदर बाजार थाने के तत्कालीन एसएचओ रहे रमेश दहिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि एसीपी ने पीड़िता के पैदा हुए बच्चे को जबरन अपने रिश्तेदार को सौंप दिया था। महिला उस बच्चे को एसीपी रमेश दहिया का बता रही है। इधर, एसीपी ने खुद को बेकसूर बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने महिला की आर्थिक मदद की थी। रुपये वापस मांगने पर उसने उसके खिलाफ झूठे आरोप में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed