फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual assaulted by three people in Noida, victim blame on Accused grab 12 lakhs rupees

महिला से पूर्व प्रेमी समेत तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 12 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप

Mon, 08 Apr 2019 05:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 Apr 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
sexual assaulted by three people in Noida, victim blame on Accused grab 12 lakhs rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके पूर्व प्रेमी समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद आरोपी और रकम न दिए जाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सेक्टर-58 कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। महिला का पति इन दिनों लंदन में है।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक युवती सेक्टर-62 की स्थित कंपनी में काम करती थी। वहीं पर उसका संपर्क अमित शर्मा नामक एक युवक से हुआ था। कुछ दिन में दोस्ती हो गई और शादी की बात भी तय हो गई। लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी लंदन में रहने वाले एक युवक से कर दी। शादी के बाद युवती लंदन चली गई। पीड़िता ने बताया कि पति से विवाद के चलते वह वापस आ गई। यहां फेसबुक द्वारा करीब 16 साल बाद फिर से पुराने दोस्त से चेट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई। पीड़िता ने बताया कि अमित उसे लेकर कार से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक सोसायटी निवासी दोस्त प्रवीण के घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने उसे पहले शराब पिलाने का प्रयास किया। लेकिन मना करने पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अमित, प्रवीण और एक अन्य युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने ब्लैकमेल उससे कई बार में 12 लाख रुपये ले लिए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने गर्भवती होने की बात अमित को बताई तो अमित ने उसे डराकर गर्भपात करा दिया। वहीं, थाना सेक्टर-58 के इंसपेक्टर पंकज राय का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रुपये कैसे और कब-कब लिए इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed