फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual assault Accused eat passion after out on bail in Jail

जमानत पर रिहा दुष्कर्म आरोपी ने खाया जहर, बताई जा रही है ये वजह

Wed, 12 Dec 2018 05:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Dec 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
sexual assault Accused eat passion after out on bail in Jail
सांकेतिक तस्वीर

राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता ने अपनी बहू सहित 6 के खिलाफ घर खर्च के लिए बेटे को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर खर्च के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन


राजेंद्रा पार्क निवासी विनोद कुमार ने कहा कि उनके बेटे नवीन की शादी रेखा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। घर खर्च को लेकर रेखा पति नवीन को परेशान करती थी। रेखा का साथ उसके मायके वाले भी देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

आरोप है कि इस वजह से नवीन काफी समय से तनाव में था। 10 दिसंबर को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे पास के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक राजबीर ने बताया कि नवीन कोई नौकरी नहीं करता था। 2017 में उस पर एक महिला से दुष्कर्म का मामला राजेंद्रा पार्क थाने में दर्ज हुआ था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत से जमानत मिल गई थी। 

वह अपनी पत्नी व बच्चों के पास भी नहीं रहता था। बच्चों की स्कूल फीस व घर खर्च के लिए रुपये न देने पर अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed