फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sex racket kingpin Snyal bail, accused of trafficking in women to prostitution

सैक्स रैकेट के सरगना सन्याल को जमानत, महिलाओं की तस्करी कर देह व्यापार का आरोप

Thu, 13 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sex racket kingpin Snyal bail, accused of trafficking in women to prostitution
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट ने दक्षिणी दिल्ली में हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार 62 वर्षीय पीएन सन्याल की जमानत स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे मध्य एशियाई देशों से महिलाओं की तस्करी कर देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एसपी गर्ग ने आरोपी सन्याल को एक लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके व एक अन्य जमानत राशि पर रिहा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने आरोपी को अपना पासपोर्ट जमा करवाने व जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सन्याल ने हाईकोर्ट में निचली अदालत द्वारा 30 जुलाई को उसकी जमानत अर्जी खारिज करने के आदेश को चुनौती दी थी। सन्याल के खिलाफ 20 जुलाई को दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सान्याल के घर से मिली थी 23 वर्षीय रूसी युवती

Sex racket kingpin Snyal bail, accused of trafficking in women to prostitution
सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सान्याल - फोटो : अमर उजाला

सन्याल के खिलाफ यह मामला आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे के दौरान मिले सैक्स रैकेट संबंधी दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि सन्याल ने सरकारी कर्मचारियों और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों, विभिन्न सांसदों से कुछ व्यावसायिक सौदों में सहायता ली है। 

पुलिस ने उसके निवास से फोटो व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिनमें सन्याल को सेवानिवृत्त कर्नल अजय अहलावत के साथ पाया गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को कर्नल व दो भारतीय क्रिकेटरों को जमानत प्रदान कर दी थी।

पुलिस ने सन्याल के घर पर छापे के दौरान कथित रूप से बंधक बनाकर रखी गई 23 वर्षीय रूसी युवती को भी बचाया था। पुलिस ने दावा किया था कि महिला के मोबाइल के एसएमएस व डेटा से पता चला कि उसे इच्छा के खिलाफ रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed