फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several trains cancelled due to non-interlocking work in Delhi division

Northern Railway: दिल्ली मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, 5 से 13 मई तक रहेगा असर

Sat, 18 Apr 2026 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Apr 2026 02:06 AM IST
सार

इस कारण 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। इससे हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Several trains cancelled due to non-interlocking work in Delhi division
demo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस कारण 5 से 13 मई के बीच कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। इससे हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-जींद, दिल्ली-नरवाना, दिल्ली-शामली समेत कई प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों को इस अवधि में अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द किया गया है। इसके अलावा शकूरबस्ती-नई दिल्ली जैसी कुछ स्थानीय सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इनमें कटरा से कन्याकुमारी, कटरा से चेन्नई, कटरा से जबलपुर और कटरा से तिरुनेलवेली जाने वाली ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा और नए ठहराव व समय निर्धारित किए गए हैं। रेलवे का कहना है कि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल, गाजियाबाद, दनकौर और खुर्जा रूट की कई लोकल ट्रेनों का संचालन नई दिल्ली या दिल्ली जंक्शन तक सीमित रहेगा। कई ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाया जाएगा या रास्ते में रोका जाएगा, जबकि कुछ सेवाओं को निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से चलाया जा सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed