फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Several days old dead body of a youth found in Greater Noida s Eros Sampoornam Society

खौफनाक: फ्लैट से मिला युवक का कई दिन पुराना शव, 17 दिन पहले घरवालों ने की थी बात, पास पड़ी शीशियों ने खोला राज

Sat, 04 Feb 2023 10:52 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Feb 2023 10:52 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे डायल 112 कंट्रोल रूम पर पुलिस को फ्लैट से दुर्गंध आने व कई दिन से गेट न खुलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, गेट तोड़कर देखा गया तो वहां युवक का शव पड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Several days old dead body of a youth found in Greater Noida s Eros Sampoornam Society
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की इरोज संपूर्णम सोसाइटी के नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट से युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान मूलरूप से रामपुर निवासी 38 वर्षीय प्रांजल पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि युवक का अत्याधिक शराब पीने से लिवर डैमेज हो चुका था और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


चिकित्सक ने उसे शराब का सेवन न करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद वह शराब का सेवन करता था। उसके शव के पास से भी पुलिस ने शराब की चार बोतलें बरामद की हैं। इनमें एक खुली हुई थी। प्रांजल की परिजनों से अंतिम बार 18 जनवरी को बात हुई थी। शव भी कई दिन पुराना बताया गया है।

विज्ञापन

सेंट्रल जोन के एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे डायल 112 कंट्रोल रूम पर पुलिस को इरोज संपूर्णम सोसाइटी के फ्लैट से दुर्गंध आने व कई दिन से गेट न खुलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, गेट तोड़कर देखा गया तो वहां प्रांजल का शव पड़ा हुआ था। पास की ही सोसाइटी में रहने वाले प्रांजल के भाई को बुलाकर शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed