फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seventy years old man arrest in case of assault with granddaughter friend Delhi

चिप्स देने के बहाने पोती की सहेली से किया दुष्कर्म, 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2019 10:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 21 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Seventy years old man arrest in case of assault with granddaughter friend Delhi
rape

नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने चिप्स देने के बहाने पोती की सात वर्षीय सहेली के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया । ज्योति नगर थाना पुलिस ने  पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मासूम ने पुलिस को बताया कि शरीफ ने एक दिन पूर्व भी उसके साथ गंदी हरकत की थी। 
विज्ञापन


मासूम परिवार के साथ कर्दनपुरी इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। बच्ची पास के एक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। शनिवार सुबह वह एक सहेली के घर खेलने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सहेली के दादा ने चिप्स देने के बहाने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। मासूम दर्द से छटपटाने लगी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा तो आरोपी ने उसे घर जाने के लिए कहा और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।


घर पहुंचने पर मां ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो उसने उल्टा परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed