कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची को पार्क से अगवा कर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ तीन लोगों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह घटना दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके की है।
बच्ची को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक रेप आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम दक्षिणी दिल्ली के टिगरी इलाके में कक्षा एक में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर के पास ही स्थित पार्क में खेल रही थी। उसी वक्त ये हादसा हुआ।
हैवानों ने ऐसे अंजाम दिया गैंगरेप
गौरतलब है कि जब बच्ची पार्क में खेल रही थी तब आरोपियों ने उसे शाम साढ़े छह बजे के आसपास वहां से अगवा कर लिया और दूसरे पार्क में ले गए।
वहां मासूम के साथ रेप करने के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में पार्क में ही छोड़कर भाग गए। देर शाम आसपास के लोगों ने पार्क में बच्ची को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में देखा।
इसके बाद उसे तुरंत एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक दो साल की बच्ची से कालकाजी में रेप का मामला सामने आया था और 14 साल की एक लड़की से 6 लोगों ने रेप किया।
दो दिन में दूसरा गैंगरेप
बता दें कि टिगरी में बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आने से पहले शुक्रवार को भी ऐसी ही वारदात हुई थी। शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 14 साल की एक लड़की को छह लोगों ने अगवा कर उससे गैंगरेप किया।
बदमाशों ने लड़की के साथ चलती कैब में गैंगरेप की इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने लड़की की पिटाई भी की और उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ फरार हो गए।
इसी दौरान गश्त लगाती हुई पीसीआर वैन ने कैब से लड़की को फेंकते हुए देख लिया और गाड़ी का पीछा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार है। इस पूरी घटना में लड़की का पड़ोसी भी शामिल है।