फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven year old girl rape, crowd killed a accused in loni of uttar pradesh

पैरालिसिस से पीड़ित 7 साल की बच्ची को जागरण के बहाने ले गया, रेप किया और फिर...

Sun, 01 Apr 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Updated Sun, 01 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
seven year old girl rape, crowd killed a accused in loni of uttar pradesh
फाइल फोटो
पैरालिसिस से पीड़ित 7 साल की बच्ची को आरोपी जागरण के बहाने ले गया। आरोपी ने मासूम के साथ रेप किया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की एक कालोनी में शुक्रवार रात एक युवक ने पैरालिसिस से पीड़ित सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। 

अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का परिवार झुग्गी में रहता है। वह कक्षा तीन की छात्रा है। 
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रात को पड़ोस में जागरण हो रहा था। इस दौरान उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र और उसकी पत्नी के साथ जागरण में गई थी। आरोप है कि जितेंद्र बच्ची को मां के बुलाने की बात कहकर घर लेकर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने बच्ची और आरोपी को सीएचसी ले गई। 

जहां डाक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची को दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ लोनी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

आरोपी की पिटाई के मामले में चार नामजद और आठ अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी रवि व श्रीचंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed