फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven year old girl murder after sexual Assault in Muradnagar

मुरादनगर में दुष्कर्म के बाद 7 साल की बच्ची की हत्या, धार्मिक स्थल की छत पर मिले पैरों के निशान

Mon, 08 Oct 2018 02:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 Oct 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
seven year old girl murder after sexual Assault in Muradnagar

इलाके की एक कॉलोनी में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की छत से बरामद किया गया है। मृतका के परिजनों ने सभासद एजाज और उसके तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सभी आरोपी अभी फरार हैं। तनाव को देखते हुए कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी स्कूल संचालक की दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी छोटी बेटी कक्षा तीन में पढ़ती थी। वह शनिवार दोपहर एक बजे छोटे भाई के साथ दुकान पर गई थी। भाई तो घर लौट आया, लेकिन 2 बजे तक उसकी बहन का पता नहीं चला। उसे सवा दो बजे ट्यूशन जाना था। परिजनों और पड़ोसियों ने उसकी तलाश की। न मिलने पर रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगली सुबह 6:30 बजे उक्त धार्मिक स्थल की छत पर कॉलोनी का सुल्तान बंदर भगाने चढ़ा तो वहां उसे बच्ची का शव पड़ा मिला। शव बोरी से ढंका हुआ था। उसके शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन


लोगों ने आरोपियों के घर के बाहर हंगामा भी किया। मोदीनगर, निवाड़ी और भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि जांच के बाद पता चला है कि बच्ची के साथ रेप हुआ था और उसके बाद उसकी हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर पर एजाज और उसके तीन भाइयों नवसाद, शहजाद और इजहार के खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत पर मिले संदिग्धों के पैरों के निशान
फोरेंसिक टीम ने जांच की तो धार्मिक स्थल की छत और उसकी दीवार पर कुछ लोगों के पैरों के निशान मिले। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी में शनिवार शाम बच्ची के देखे जाने के बाद परिजन और कॉलोनी के लोग रातभर पहरा देते रहे। शायद इसलिए अपहर्ताओं को बच्ची को बाहर ले जाने का मौका नहीं मिला। बच्ची ने उन्हें पहचान लिया होगा। इसलिए उसे मारकर धार्मिक स्थल की छत पर छिपा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed