फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seven year child raped by nighbour in delhi

खून से लथपथ मासूम को घर छोड़ गया पड़ोसी, किया था रेप

Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
seven year child raped by nighbour in delhi

सीमापुरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से पहले तो माता-पिता ने शिकायत नहीं की। कुछ देर बाद एक पड़ोसी युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को माता-पिता ने सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सतीश (32) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सलमा (7)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कलंदर कॉलोनी, सीमापुरी में रहती है। इसके माता-पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। शनिवार शाम को घर के पास खेल रहे अपने भाई को बुलाने के लिए सलमा घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ मासूम को घर छोड़ गया आरोपी

seven year child raped by nighbour in delhi

इस बीच रास्ते में उसे पड़ोसी सतीश मिला। आरोपी शराब के नशे में था। बहला-फुसलाकर आरोपी उसे दिलशाद गार्डन के डियर पार्क में ले गया। वहां आरोपी ने डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।


वारदात के बाद आरोपी खून से लथपथ मासूम को उसके घर के पास छोड़ गया। इधर परिजन भी सलमा को तलाश कर रहे थे। सलमा ने माता-पिता को सारी बात बताई।

परिजनों ने लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत न करने का फैसला किया, लेकिन पड़ोसी एक युवती ने पीसीआर कॉल कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सारी बात बताई गई। छानबीन के बाद पुलिस ने सतीश को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed