{"_id":"5c6f1da5bdec2273aa6bbde9","slug":"seven-wonders-of-the-world-made-from-waste-matarial-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ से बनाए गए विश्व के सात अजूबे, वेस्ट टू वंडर पार्क का गृहमंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ से बनाए गए विश्व के सात अजूबे, वेस्ट टू वंडर पार्क का गृहमंत्री ने किया उद्घाटन
Fri, 22 Feb 2019 03:22 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 22 Feb 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
दुनिया के सात अजूबे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने विश्व के सात अजूबों की स्क्रैप से बनाई प्रतिकृतियों से एक अनूठे पार्क को विकसित किया है। वेस्ट टू वंडर पार्क में व्यापक्ता, भव्यता, सुंदरता के साथ-साथ इन प्रतिकृतियों के पुरातन महत्व के कारण दिल्ली की नई पहचान बनेगी। सात एकड़ में कलाकारों के सधे हुए हाथों से तैयार प्रतिकृतियां अपनी खासियत की नायाब दास्तां हैं।
विज्ञापन
सराय काले खां में पार्क के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दक्षिणी निगम के तीन वर्ष के सुखद बदलावों पर दो पुस्तकों का भी लोकार्पण किया। गृहमंत्री ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छता अब जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन
इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वेस्ट टू वंडर पार्क की सराहना करते हुए कहा कि निगम इसके रखरखाव के लिए कोई विशेष इंतजाम करे। इस पर निगम अधिकारियों ने बताया कि आने कुछ महीनों के बाद रखरखाव का कार्य आउटसोर्स करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। आयुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने स्वागत भाषण में इस पार्क की विशेषताओं का जिक्र करते हुए बताया कि अगले साल तक दक्षिणी निगम शत-प्रतिशत कचरे का निपटारा करने लगेगा।
विज्ञापन
पार्क में प्री वेडिंग शूट की इजाजत पर विचार
आयुक्त डॉ. पुनीत गोयल ने इस मौके पर कहा कि कुछ समय बाद इस पार्क में प्री वेडिंग शूट सहित अन्य समारोहों के आयोजन की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है।
शहीदों के लिए सांसद ने सौंपा पांच लाख का चेक
सांसद महेश गिरी ने कहा कि दिल्ली के निगम कठिनाइयों के बावजूद बेहतर काम कर रहे हैं, जिसका दक्षिणी निगम एक उदाहरण है। उन्होंने पुलवामा के शहीदों के कल्याण के लिए गृहमंत्री को पांच लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया।
पार्क की खूबियां
-एलईडी लाइट से प्रतिकृतियां होंगी रोशन।
-20 फुट का ताजमहल, 30 फुट के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी सहित सात अजूबे बनेंगे आकर्षण का केंद्र।
-पार्क में बेहतरीन लैंडस्कैपिंग भी बनाई गई है।
-ओपन जिम, फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण।
टिकट
-वयस्कों से 50 रुपये का प्रवेश शुल्क, जबकि 3-12 वर्ष के बच्चों के लिए 25 रुपये का टिकट होगा।
-65 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नहीं होगा प्रवेश शुल्क।
-निगम विद्यालय के बच्चों का भी नहीं लगेगा शुल्क