{"_id":"5e7b90168ebc3e768258b43d","slug":"seven-private-labs-in-delhi-ncr-get-permission-for-corona-test","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में सात प्राइवेट लैब को मिली कोरोना जांच की अनुमति, देखें अपना नजदीकी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में सात प्राइवेट लैब को मिली कोरोना जांच की अनुमति, देखें अपना नजदीकी केंद्र
Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:39 PM IST
सार
कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली एनसीआर की सात प्राइवेट लैब को अनुमति मिल चुकी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर लैब में अगले दो से तीन में कोविड-19 की जांच शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
corona test lab
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की जांच के लिए दिल्ली एनसीआर की सात प्राइवेट लैब को अनुमति मिल चुकी है। हालांकि इनमें से ज्यादातर लैब में अगले दो से तीन दिन में कोविड-19 की जांच शुरू हो सकेगी। इसके लिए संबंधित लैब में फोन कॉल करके बुकिंग करानी होगी। प्राइवेट लैब की ओर से घर बैठे ये सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन लैब को होम कलेक्शन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं सरकारी अस्पताल में फिलहाल होम कलेक्शन की सेवा नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में फिलहाल सरकारी लैब में जांच नहीं हो रही है। केवल दिल्ली के सात बड़े अस्पतालों व एनसीडीसी के मुख्यालय में ये सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
आईसीएमआर की आधिकारिक वेबसाइट www.icmr.nic.in से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्राइवेट लैब में जांच कराने के लिए कीमत तय की जा चुकी हैं। प्राइवेट लैब 4500 रुपये से अधिक कीमत नहीं ले सकती हैं। स्क्रीनिंग के लिए अधिकतम 1500 और टेस्टिंग के लिए अधिकतम 3 हजार रुपये ले सकते हैं। हालांकि सरकार का ये भी कहना है कि हर किसी को कोरोना वायरस की जांच कराने की आवश्यकता नहीं है। जो लोग विदेश होकर आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए हैं वे लोग जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए सरकार की हेल्पलाइन 1075 और 011-23978046 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा जिन प्राइवेट लैब को जांच की अनुमति मिली है उनकी वेबसाइट पर भी संपर्क किया जा सकता है।
दिल्ली में यहां करा सकते हैं जांच
. लाल पैथ लैब, ब्लॉक ई, सेक्टर 18, रोहिणी
. डॉ. डांग्स लैब, सी 2/1, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया
. अपोलो अस्पताल, सरिता विहार
. मैक्स अस्पताल, साकेत
. डॉ. डांग्स लैब, सी 2/1, सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया
. अपोलो अस्पताल, सरिता विहार
. मैक्स अस्पताल, साकेत
गुड़गांव में यहां कर सकते हैं जांच
. स्ट्रैंड लाइफ सांइसेज, ए-17, सेक्टर 34
. एसआरएल लिमिटेड, जीपी 26, सेक्टर 18
. मॉडर्न डायग्नोस्टिक, 363-364/4 जवाहर नगर
. एसआरएल लिमिटेड, जीपी 26, सेक्टर 18
. मॉडर्न डायग्नोस्टिक, 363-364/4 जवाहर नगर
दिल्ली में इन सरकारी लैब में करा सकते हैं जांच
. एम्स
. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
. नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल
. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
. आईएलबीएस अस्पताल, वसंतकुंज
. आरआर अस्पताल, धौलाकुंआ
. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
. नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल
. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
. आईएलबीएस अस्पताल, वसंतकुंज
. आरआर अस्पताल, धौलाकुंआ