फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven people of the same family drowned in Ganga river near Brijghat, Garh Mukteshwar, Hapur

ब्रजघाट के पास गंगा नदी में एक ही परिवार के 7 लोग डूबे, 5 की मौत 2 को जिंदा बचाया

Mon, 10 Jun 2019 07:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jun 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Seven people of the same family drowned in Ganga river near Brijghat, Garh Mukteshwar, Hapur
सांकेतिक तस्वीर

ब्रजघाट पर गंगा नदी के गजरौला साइड वाले तट पर गंगा स्नान करते वक्त एक ही परिवार के सात लोग डूब गए। जिनमें से दो को बचा लिया गया जबकि पांच की मौत हो गई। पांचों के शव गोताखोरों ने बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार गजरौला के निकटवर्ती गांव लोहारी निवासी गुड्डू के पांच वर्षीय बेटे कौशल का गंगा दशहरे पर सोमवार को मुंडन कराना था। बताया गया है कि गंगा नदी की गजरौला साइड में स्नान करते समय यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही ब्रजघाट पर मौजूद नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के चेयरमैन सोना सिंह गोताखोरों को लेकर गंगा नदी की गजरौला साइड में पहुंचे और डूबते लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ दो ही लोगों को बचाया जा सका। जबकि पांच परिजनों के शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डूबने वाले लोग हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर के रहने वाले हैं। गंगा से तलाश के दौरान गोताखोरों द्वारा बाहर निकाले गए 21 वर्षीय बंटी, 18 वर्षीय संजीव, 20 वर्षीय विपिन, 19 वर्षीय मनोज और 17 वर्षीय सचिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed