फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven Bangladeshis arrested in Delhi

दिल्ली में सात बांग्लादेशी पकड़े गए: दिन में मांगते थे भीख, रात को करते थे वारदात, अवैध रूप से रह रहे थे सभी

Wed, 09 Jul 2025 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Jul 2025 10:50 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। ये रात को आपराधिक वारदात करते थे और दिन में भीख मांगते थे। इनके कब्जे से प्रतिबंधित आईएमओ एप से लैस 5 स्मार्ट फोन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Seven Bangladeshis arrested in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस के विदेशी प्रकोष्ठ ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल 7 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। ये आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे। ये रात को आपराधिक वारदात करते थे और दिन में भीख मांगते थे। इनके कब्जे से प्रतिबंधित आईएमओ एप से लैस 5 स्मार्ट फोन जब्त किए गए हैं। इनकी पहचान फोइसल (19) पुत्र ऐनुद्दीन, संजना (26) पुत्र रतन मिया, फारिया पुत्र दिलवर ट्रांसजेंडर (22), एमडी. रूही (21) पुत्र एम.डी मनन, तोहा  (20)  पुत्र इदरीश,  लिटन उर्फ निखिल (34) पुत्र इब्राहीम उर्फ आशु और अलामीन (33) पुत्र अकबर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि विदेशी प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार की टीम ने 7 जुलाई को मुकुंदपुर फ्लाईओवर के नीचे से पांच ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दो वयस्क पुरुषों को गिरफ्तार किया। बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध यात्रा दस्तावेजों, वीजा या परमिट के दिल्ली में रह रहे थे। जांच में पता लगा कि इन लोगों ने महिलाओं का रूप धारण कर लिया था। इन्होंने भारी मेकअप, साड़ी या सलवार सूट, कृत्रिम बाल (विग), चूडियां, बिंदी, ब्रेस्ट पफिंग और सजावट के अन्य सामान का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों ने तो महिलाओं के हाव-भाव की नकल करने के लिए अपनी आवाज और शारीरिक भाषा में भी बदलाव कर लिया था। क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के साथ समन्वय में उनके निर्वासन के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed